Breaking

Wednesday, July 31, 2019

उन्नाव दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन।District Congress Committee's protest demonstration demanding arrest of Unnao rape case

उन्नाव दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन।





भरतपुर (नि.स)  राजस्थान के भरतपुर में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिक्की सिंह के नेतृत्व में  उन्नाव में  बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा  दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर लक्ष्मण मंदिर पर धरना प्रदर्शन किया गया।




 भरतपुर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष  रिक्की सिंह ने कहा कि  मोदी सरकार और योगी सरकार जहां एक और बच्चियों की सुरक्षा की बात करते है आज हमें बहुत शर्मिंदी के साथ यह कहना पड़ रहा है  आज उन्नाव में बीजेपी विधयक जो जनता के रक्षक होने चाहिए वो आज मासूम बच्चियों के भक्षक बने   |



  हम उनको  विधायक पद से और विधानसभा से बर्खाश्त की मांग करते है  और  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे  और कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार किया जाये |  वो बच्ची आज योगी सरकार के विधायक  अंतिम साँस गईं रही है  कांग्रेस पार्टी दुआ करती है की बच्ची जल्दी ठीक हो जाये  और विधायक को तुरंत फांसी की सजा की मांग करते है






इस अवसर पर प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, शहर अध्यक्ष परवीन, महासचिव कश्मीरा देवी, बबीता शर्मा, लक्ष्मी गौतम , मीनाक्षी गोठी, आशु, डीग अध्यक्ष नीतू कोली, वैर ब्लॉक अध्यक्ष उषा धाकड़, हेमा , बयाना अध्यक्ष फूलवती सैनी, मिथलेश शर्मा, गिर्राजी, उर्मिला, रेखा, शारदा, कमलेश, मंजू, मीरा, अनीता, बसंती, कमला, विमलेश, सुरेश पदयात्री,उमाशंकर, यूथ कांग्रेस नदबई अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, विनोद शर्मा, प्रशांत, शीतल, आदि कांग्रेसजन व महिला कार्यकर्तांओं ने बीच सड़क पर बैठकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्नाव के विधायक को तुरंत अपने पद से बर्खास्त कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई

No comments:

Post a Comment